भारत

हनुमान चालीसा का पाठ, घर से निकलीं सांसद नवनीत राणा

jantaserishta.com
14 May 2022 10:17 AM IST
हनुमान चालीसा का पाठ, घर से निकलीं सांसद नवनीत राणा
x

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के निकल चुकी हैं. वो यहां हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पाठ के बाद आरती करेंगी.



मीडिया से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा कि राणा दंपत्ति किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाता, बीजेपी के भी नहीं. आज हम महाराष्ट्र के लोगों को उद्धव ठाकरे से मुक्ति दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे हैं. मैंने जेल में हर रोज 101 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, मैं नहीं चाहती कि कोई भी निर्दोष जेल ना जाए.
बता दें कि मुंबई से हनुमान चालीसा पाठ पर शुरू हुई सियासत अब दिल्ली में जोरों पर है. नवनीत राणा अपने पति के साथ यहां डटी हुई हैं और उद्धव सरकार के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story