भारत

विधानसभा परिसर में मिला फांसी घर, पहले भी मिल चुकी है सुरंग, स्पीकर ने किया ये दावा

jantaserishta.com
15 Dec 2021 7:33 AM IST
विधानसभा परिसर में मिला फांसी घर, पहले भी मिल चुकी है सुरंग, स्पीकर ने किया ये दावा
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने दावा किया है कि विधानसभा परिसर में एक फांसी घर मिला है. स्पीकर का दावा है कि विधानसभा में दीवार तोड़ने के बाद एक ऐसी जगह नज़र आई जहां अंग्रेजों के जमाने में क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाता था. फ़िलहाल जांच के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र भी लिखा गया है. मंगलवार को 'आजतक' की टीम स्पीकर के साथ फांसी घर तक पहुंची.

दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने बताया कि जहां फांसी घर मिला है, वह इमारत दो मंजिला है. और जिस दीवार को तोड़कर फांसी घर नज़र आया है, वहां पहुंचने के लिए काफी पुरानी लकड़ी की सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होता है. इससे पहले दिल्ली विधानसभा में सुरंग भी मिल चुकी है.
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के मुताबिक, विधानसभा परिसर में एक दरवाजा लंबे समय से बंद था. तीन साल पहले इसे खुलवाया गया था, जहां फांसी घर मिला है, उसके नीचे जमीन पर फिलहाल बाथरूम बना हुआ है जिसे अब बंद किया जाएगा.
फ़िलहाल दिल्ली विधानसभा के फांसी घर को पर्यटकों के लिए शुरू करने पर विचार चल रहा है. विधानसभा स्पीकर ने बताया कि आर-पार दिखने वाली कांच की एक लिफ्ट लगाई जाएगी ताकि आम लोग फांसी घर देख सकें. स्पीकर ने बताया कि फांसी घर को ढूंढने के लिए पिछले कई महीनों से कोशिश चल रही थी. हालांकि, कोरोना की वजह से देरी भी हुई.
रामनिवास गोयल ने बताया कि 1912 में जब कोलकाता के बाद दिल्ली राजधानी बनाई गई थी, तब दिल्ली विधानसभा ही लोकसभा हुआ करती थी. 1926 में जब लोकसभा यहां से चली गई और उसके बाद अंग्रेज़ों ने इस जगह को कोर्ट में बदल दिया था. तब लाल किले से क्रांतिकारियों को सुरंग के जरिए यहां लाकर कोर्ट में पेश किया जाता और सजा दी जाती थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story