भारत
बेरहमी से हाथ काट दिए, तीन युवकों ने छात्र को बनाया निशाना, एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
14 Feb 2025 9:34 AM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
शिवगंगा: तमिलनाडु के शिवगंगा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन युवकों ने एक दलित छात्र के बड़ी ही बेरहमी से हाथ काट दिए. घटना मेलापिदवूर के पास की है. पीड़ित अय्यासामी सरकारी कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्र था. उसके चाचा भूमिनाथन ने पिछले साल एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदी थी.
जानकारी के अनुसार बुधवार को अय्यासामी उसी बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोका और उस पर बेरहमी से हमला कर दिया. अय्यासामी की मां ने दावा किया कि हमलावरों ने अय्यासामी की जाति को लेकर उसका अपमान किया था और फिर वे उसपर टूट पड़े थे.
घटना के समय पीड़ित को ग्रामीणों ने दौड़कर बचाया और आनन फानन में मदुरै राजाजी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने धारा 294(बी),126,118(1),351(3) बीएनएस आर/डब्ल्यू3(1)®,3(1)(एस)एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और विनोथ, आधी ईश्वरन और वल्लारासु को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





