भारत

हिमाचल प्रदेश का पहला बीटल गोट फार्म बना हमीरपुर का ताल

29 Jan 2024 4:49 AM GMT
हिमाचल प्रदेश का पहला बीटल गोट फार्म बना हमीरपुर का ताल
x

भोरंज। प्रदेश का पहला बीटल गोट फार्म भोरंज का ताल फार्म बना है। इससे पहले यहां पर भेड़ प्रजनन केंद्र है। अब यहां पर प्रदेश का पहला गोट फार्म खुल गया है, जिसमे बीटल नस्ल की बकरी की पहली खेप आ गई है। इसमें आठ बकरी और दो बकरे है। 2018 से हमीरपुर के ताल में …

भोरंज। प्रदेश का पहला बीटल गोट फार्म भोरंज का ताल फार्म बना है। इससे पहले यहां पर भेड़ प्रजनन केंद्र है। अब यहां पर प्रदेश का पहला गोट फार्म खुल गया है, जिसमे बीटल नस्ल की बकरी की पहली खेप आ गई है। इसमें आठ बकरी और दो बकरे है। 2018 से हमीरपुर के ताल में गोट फार्म की कवायद शुरू हुई थी और 2022 में इस फार्म के लिए कमेटी बनी, लेकिन इसे अमली जामा नही पहना पाई। फिर अक्तूबर 2023 में विभाग और सरकार के दिशा निर्देशो अनुसार सहायक निदेशक भेड़ प्रजनन केंद्र ताल संजीव कालिया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया और संजीव कालिया के अथक प्रयासों से इस फार्म को चार माह में अमलीजामा पहनाया गया और पहली खेप ताल पहुंच गई है। सहायक उप निदेशक भेड़ प्रजनन केंद्र ताल संजीव कालिया ने बताया कि दिसंबर 2024 से पहले इस फार्म में 100 बीटल नस्ल की बकरी और दस बकरों का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इस बारे विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि ताल में बीटल गोट फार्म खुलने से बकरी पालकों को काफी फायदा होगा।

    Next Story