भारत

अधजली लाश बरामद: हत्या की आशंका, फैली सनसनी

jantaserishta.com
7 April 2023 10:01 AM IST
अधजली लाश बरामद: हत्या की आशंका, फैली सनसनी
x
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बिजनौर (आईएएनएस)| एक भयावह घटना में यूपी पुलिस ने गुरुवार को बिजनौर जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया। घटना बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र बघला गांव की है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज जौदान ने बताया कि गुरुवार को नगीना थाना पुलिस को सूचना मिली थी, कि बघला गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में पेड़ के पास अधजली अवस्था मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान बघला गांव निवासी बलराज चौहान के रूप में की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया है।
एसएसपी ने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की है, इसमें गांव के ही विजय और पवन नाम के दो व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है
एसएसपी ने कहा कि मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति बलराज सिंह ने विजय को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद विजय उनके पति से रंजिश रखता था और जान मारने की धमकी भी दी थी।
एसएसपी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story