भारत

श्मशान के पास मिली युवक की अधजली लाश

Shantanu Roy
26 March 2024 1:35 PM GMT
श्मशान के पास मिली युवक की अधजली लाश
x
जांच कर रही पुलिस
डिंडौरी। जिले के मोहतरा गांव में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत मोहतरा गांव के लूटी टोला में शमशान घाट के पास एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने के बाद डॉग स्क्वायड से सर्चिंग भी की गई है।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी केके त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस संबंध में एसपी वाहिनी सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव का चेहरा जल चुका है। मृतक की उम्र तकरीबन 25 से 40 वर्ष के आसपास अमुमान लगाया जा रहा है।
क्षेत्र में जितने भी लापता व्यक्ति है उनके बारे में पतासाजी पुलिस कर रही है। क्षेत्र में एक दो लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जांच के लिए एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। बताया गया कि प्रारंभिक तौर पर मृतक युवक को जलाकर वहां फेंका जाना सामने आ रहा है। मामले की जांच जारी है।
Next Story