भारत

नदी के किनारे मिला शख्स का अधजला शव, हत्या का मामला दर्ज

jantaserishta.com
10 Oct 2025 4:39 PM IST
नदी के किनारे मिला शख्स का अधजला शव, हत्या का मामला दर्ज
x
फैली सनसनी.
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में कुबरी नदी के पास एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में शव देखकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है कि मृतक की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक एंड्रॉयड मोबाइल, बीस-बीस रुपए के तीन नोट, माचिस की डिब्बी और कुछ अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि अपराधियों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव और मोबाइल दोनों को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र 40-50 के बीच है। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। संभावना है कि शख्स की अन्यत्र हत्या के बाद शव को यहां लाकर जलाने की कोशिश की गई है। इस सिलसिले में आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। निकट के जिलों की पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दी गई है।
वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। नदी की ओर आम तौर पर लोग सुबह टहलने आते हैं। शुक्रवार को जब वहां अधजला शव मिला तो यह खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैली और मौके पर भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story