भारत
प्रेमी और प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका
jantaserishta.com
10 May 2023 2:12 PM IST

x
हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था।
मोतिहारी (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है। प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है। डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार के बताया कि प्रथम ²ष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दोनो शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है। दोनो की हत्या गला रेतकर की गई है।
मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम ²ष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





