भारत
हल्द्वानी हिंसा: पुलिस पूछताछ में अब्दुल मलिक ने किए चौंकाने वाले खुलासे
jantaserishta.com
29 Feb 2024 2:41 PM IST

x
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक को काठगोदाम थाने में रखा गया है।
बताया जाता है कि पुलिस ने पूछताछ में जब अब्दुल मलिक से सवाल किया कि उसने 50 और 100 रुपए के स्टाम्प पर जमीन क्यों बेची? इस पर आरोपी ने उलटा पुलिस से ही सवाल कर दिया। उसने पूछा कि बनभूलपुरा में ही नहीं, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ही कई जगह स्टाम्प पर जमीन बेची जा रही है। पुलिस, प्रशासन वहां कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सिर्फ बनभूलपुरा में ही नहीं बल्कि कई जगहों पर मदरसे बनाए हैं।
Tagsहल्द्वानीहल्द्वानी न्यूज़हल्द्वानी हिंसाअब्दुल मलिकHaldwaniHaldwani NewsHaldwani ViolenceAbdul Malik
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





