भारत
स्कूल की शिक्षिका ने मरने से पहले सहेली को किया फोन, मायके वालों का हंगामा
jantaserishta.com
31 May 2023 2:50 PM IST

x
DEMO PIC
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
हल्द्वानी (आईएएनएस)| मुखानी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शिक्षिका ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने पहले जहर गटका फिर अपनी सहेली और परिवार को फोन किया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस अनुसार बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी गीतांजलि देउपा उम्र 26 वर्ष पुत्री मनोहर सिंह देवपा की शादी दो साल पहले मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। मृतका एक निजी स्कूल की शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अचानक गीतांजलि घर से निकल कर चारधाम मंदिर स्थित जंगल पहुंच गई। जहां उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।
जहर खाने के बाद उसने अपनी एक सहेली और परिवार को फोन किया। इस दौरान उसने कहा कि अगर आखिरी बार देखना चाहते हो तो चारधाम मंदिर आ जाओ। आनन-फान में उसकी सहेली मौके पर पहुंची। वहां देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गंभीर हालत में गीतांजलि देख वह उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची।
देर रात उसकी मौत हो गई। गीतांजलि की डेढ़ साल की बेटी है। बेटी मौत के खबर मायके वालों को लगी तो उन्होंने ससुरालियों और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे। लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सौंप दिया है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है कि अभी तक फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जायेगी।
Tagsहल्द्वानीहल्द्वानी न्यूज़हल्द्वानी पुलिसशिक्षिकासहेलीफोनHaldwaniHaldwani NewsHaldwani PoliceTeacherFriendPhone
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





