भारत
हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: संघर्ष समिति ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात
jantaserishta.com
3 Jan 2023 4:01 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड के हल्द्वानी का बहुचर्चित रेलवे प्रकरण अब दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रहा है। मामले में अब बनभूलपुरा संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से रेलवे प्रकरण को लेकर मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा ने कहा कि रेलवे ने अतिक्रमण के नाम पर लगभग चार हजार से अधिक घरों को हटाने का नोटिस दिया है।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हटाई जारी बस्ती में फ्री होल्ड, लीज, पट्टे की जगह भी है तथा कई सरकारी, गैर सरकारी स्कूल भी है, जिसमें हजारों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बैंक भी है और कई धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, मदरसे भी है। उवैस राजा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है, कि राज्य सरकार अपनी तरफ से कोर्ट में अपना पक्ष रखें, जिससे कि वहां के लोगों को न्याय मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





