![Haiwa crushes two children, both die painfully Haiwa crushes two children, both die painfully](https://jantaserishta.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-50-4.jpg)
पटना। फतुहा में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत गई। सोनारू मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी मुन्ना गोप के पुत्र अमन कुमार(17) और अखिलेश कुमार …
पटना। फतुहा में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत गई। सोनारू मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी मुन्ना गोप के पुत्र अमन कुमार(17) और अखिलेश कुमार के पुत्र सूरज कुमार(19) के तौर पर हुई। दोनों रिश्ते में चचेरा भाई लगते थे।
मृतक के चाचा पप्पू कुमार ने बताया कि दोनों भाई बच्चे को हॉस्टल में छोड़कर वापस लौट रहे थे। इस बीच दनियावां NH-30 ए पर सोनारू मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आईं थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि अगर अमन और सूरज ने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। हाइवा की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद अपने आप को संभाल नहीं पाए। उनके सिर में गहरी चोटें आई थी। आए दिन बिहार में रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में जरूरी सतर्क रहना जरूरी है।
![](/images/authorplaceholder.jpg)