भारत
1 करोड़ के बाल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
6 March 2025 2:04 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
बेंगलुरु: बेंगलुरु में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इस बार चोरों ने कोई कीमती गहने, कैश या गैजेट्स नहीं चुराए .बल्कि महंगे विग बनाने के लिए तैयार किए गए बाल पर ही हाथ साफ कर दिया. जिन्हें चीन,बर्मा और हांगकांग में एक्सपोर्ट किया जाना था. इनकी कीमत 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की बताई जा रही है.
यह घटना सोलदेवनहल्ली पुलिस सीमा के लक्ष्मीपुर क्रॉस में स्थित एक गोदाम की है. गोदाम के मालिक वेंकटारमण के अनुसार, दो दिन पहले छह चोरों का एक गिरोह एक वाहन में आया और बेहद सुनियोजित तरीके से गोदाम का शटर तोड़कर अंदर घुस गया. कुछ ही देर में चोरों ने वहां मौजूद नकली और असली बालों के स्टॉक को समेटा और फरार हो गए. लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. वीडियो फुटेज में चोरों को वाहन में आते-जाते देखा गया है, जिससे पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं.
चोरी से ठीक कुछ दिन पहले ही चीनी खरीदारों ने इस स्टॉक का निरीक्षण किया था. यह बाल विग निर्माण कंपनियों के लिए बेहद कीमती होते हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भारी डिमांड रहती है. ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस चोरी के पीछे कोई बड़ा गिरोह है जो बालों की तस्करी करता है.
गोदाम मालिक वेंकटारमण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सोलदेवनहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उनके वाहन और कुछ चेहरे साफ नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





