भारत

'बाल काटने' वाला गैंग! 8 दिन में 2 डकैती, महिलाओं और बच्ची को बनाया निशाना

SHIDDHANT
18 July 2026 12:21 AM IST
बाल काटने वाला गैंग! 8 दिन में 2 डकैती, महिलाओं और बच्ची को बनाया निशाना
x
डकैती
Bihar बिहार: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित डरहार गांव में महज आठ दिनों के भीतर हुई दो डकैती की घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। दोनों वारदातों में अपराधियों ने लाखों रुपये की लूट के साथ महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची के बाल काट दिए। इस असामान्य तरीके से वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद ग्रामीणों के बीच किसी 'साइको गैंग' या विकृत मानसिकता वाले गिरोह की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक ऐसी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की है।
पहली घटना में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर पांच बदमाश घुस गए। घर में मौजूद उनकी बहू करिश्मा देवी के साथ मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए गए। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें नशीला इंजेक्शन लगाया, बाल काटे और करीब पांच लाख रुपये के जेवर तथा 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
दूसरी घटना में अपराधियों ने शिक्षक दंपति के घर डकैती के दौरान एक नाबालिग बच्ची के बाल काट दिए। लगातार दूसरी बार एक जैसी वारदात होने से गांव में भय का माहौल है। महिलाएं और बच्चियां रात में अकेले रहने से डर रही हैं, जबकि कई परिवारों ने स्वयं रात में पहरा देना शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना पुलिस, एफए सएल और तकनीकी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोनों
मामलों
के बीच संबंधों की जांच कर रही है और एक ही गिरोह के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं कर रही। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Next Story