भारत

बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, देखें VIDEO

jantaserishta.com
18 March 2023 2:20 PM IST
बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, देखें VIDEO
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। तेज हवा के साथ-साथ बारिश और कई जगहों पर ओले भी पड़ रहे हैं। अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में भी काफी गिरावट आई है और तेजी से बढ़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिलती दिखाई दे रही है। नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है और उसके साथ कई जगहों पर ओले भी पढ़ते हुए देखे गए हैं। नोएडा के सेक्टर 63, 58, 62, 61 में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम में बढ़ी ठंड ने लोगों को काफी राहत दी है, लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है।
इस समय उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और बेमौसम हो रही बरसात और ओला गिरने से फसल खराब भी हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story