भारत

आसमान से गिरे पत्थर जैसे ओले, गाज की चपेट में आने से 10 लोगों की हुई मौत

Nilmani Pal
4 March 2024 1:40 AM GMT
आसमान से गिरे पत्थर जैसे ओले, गाज की चपेट में आने से 10 लोगों की हुई मौत
x

फाइल फोटो  

वीडियो

यूपी। उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार रात से तेज हवा, गरज चमक के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विभिन्न जिलों में दस लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से दिन व रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। ठिठुरन के साथ जाती हुई सर्दी फिर लौट आई। बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई।

आकाशीय बिजली गिरने से बीते 24 घंटों में गोण्डा, अयोध्या, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुरखीरी, महराजगंज, कुशीनगर, कौशाम्बी, शाहजहांपुर और बांदा में एक-एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। इनमें एक किशोरी और महिलाएं शामिल हैं। बीते 24 घंटों के दौरान बिजनौर के नजीबाबाद में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। लखनऊ सहित कई अंचलों में ओले भी पड़े। यूपी में जहां-जहां ओले पड़े हैं, वहां सरसों की तैयार होती फसल को खासा नुकसान हुआ है। सावन की झड़ी

उत्‍तर प्रदेश में 19 से 28 फरवरी के बीच हुई बारिश व ओलावृष्टि से छह जिलों बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात और कानपुर नगर में फसलों का नुकसान हुआ है। इसमें सर्वाधिक नुकसान बांदा के तहसील पैलानी में हुआ है।

लखनऊ में बारिश की शुरुआत शुक्रवार रात से ही हो गई थी। शनिवार को भी गरज-चमक के साथ बादल बरसे। रविवार को सुबह ही बादल गरजने के साथ तेजी से बरसने लगे। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रही। शाम पांच बजे के आसपास बारिश के दौरान अधिसंख्य इलाकों में ओले भी गिरे। सुबह से शाम के बीच 7.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। वहीं, 48 घंटों के दौरान कुल 11 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मार्च की शुरुआत में इतनी बारिश आश्चर्यजनक है। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से 200 फीसदी अधिक है। वहीं, बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। यह 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

वायरल वीडियो


Next Story