भारत

सेंट्रल जेल में हैडवार्डन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Shantanu Roy
2 Feb 2023 5:36 PM GMT
सेंट्रल जेल में हैडवार्डन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
मचा हड़कंप
लुधियाना। ताजपुर रोड सेंट्रल जेल के हैड वार्डन जगदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं के नजदीक एक गांव का रहने वाला हैड वार्डन जगदेव सिंह प्रतिदिन की भांति आज प्रातः ड्यूटी करने के लिए जेल परिसर में पहुंचा और तबीयत ठीक न होने के चलते गिर पड़ा। वहां पर कर्मचारियों उसे गिरते देख तुरंत जाकर उठाया और तबीयत खराब होने की सूचना मेडिकल अधिकारी को दी। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक हैड वार्डन का शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के कारण मालूम हो सकेगा। हैड वार्डन के दुखद निधन से जेल के अधिकारियों के कर्मचारियों में शोक की लहर है। बताया जाता है कि मृतक हैड वार्डन की ड्यूटी अधिकतर जेल के अंदर मेन चक्कर पर होती थी।
Next Story