भारत

हाड़ौती फिर तैयार हो रहा राजनीतिक जोर आजमाइश के लिए

Shantanu Roy
8 Sep 2023 10:34 AM GMT
हाड़ौती फिर तैयार हो रहा राजनीतिक जोर आजमाइश के लिए
x
राजस्थान। हाड़ौती एक बार फिर राजनीतिक जोर आजमाइश के लिए तैयार हो रहा है। भाजपा जहां परिवर्तन यात्रा के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने के प्रयास में है, वहीं कांग्रेस सरकारी योजनाओं का धुंआधार प्रचार कर सरकार रिपीट की तैयारी में जुटी है। यों तो हाड़ौती का मिजाज भाजपा को रास आता रहा है, लेकिन इस बार अंदरुनी गुटबाजी का शिकार भाजपा के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही है। राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह यहां तीसरे दल का वजूद कभी नहीं रहा और मुकाबला दो दलों के बीच ही सिमटता रहा है। दोनों दल फिलहाल टिकट बंटवारे की प्रक्रिया में उलझे हुए हैं। दोनों तरफ टिकटों के लिए एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। हाड़ौती के राजनीतिक इतिहास पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2003 से लेकर 2018 तक के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा है। चंबल और कालीसिंध नदी के इस इलाके में तीसरे दल को एंट्री नहीं मिल पाई है। भाजपा कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।
बेणेश्वर धाम से शुरू परिवर्तन यात्रा पूरी होने पर भाजपा यहां एक बड़ी सभा करने की तैयारी में है, तो कांग्रेस भी अगले सप्ताह एक बड़ी रैली करने जा रही है। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के मदन दिलावर ने अपनी परंपरागत बारां-अटरू सीट छोड़कर कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। वहीं रामगंजमंडी सीट से दो बार विधायक रहीं चंद्रकांता मेघवाल ने बूंदी जिले की केशवरायपाटन सीट से चुनाव लड़ा। केशवरायपाटन से चुनाव लड़ने वाले भाजपा के बाबूलाल नागर ने पिछला चुनाव बारां-अटरू से लड़ा। कांग्रेस के विधायक रामनारायण मीणा ने अपनी सीट बदलकर पिछला चुनाव पीपल्दा विधानसभा से लड़ा था। कोटा उत्तर के विधायक धारीवाल हिंडौली से भी चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार हाड़ौती में कांग्रेस-भाजपा दोनों के सामने बड़ी चुनौती है। झालावाड़ जिले की चारों सीटें भाजपा के पास हैं। इन्हें बचाए रखना भाजपा के लिए चुनौती है, वहीं इन सीटों पर काबिज होना कांग्रेस के लिए भी आसान नहीं है। बारां जिले की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस काबिज है, ऐसे में कांग्रेस के लिए इन्हें कायम रख पाना चुनौती है। कोटा जिले में 3-3 सीट दोनों के पास हैं। बूंदी में तीन में से दो सीट पर भाजपा काबिज है। 2008 में कोटा में कांग्रेस-भाजपा को 3-3 सीटें मिली। बूंदी में 3 में से 1 कांग्रेस और 2 भाजपा को, बारां में चारों सीटें कांग्रेस जीती। झालावाड़ में कांग्रेस-भाजपा 2-2 जीती। 2003 में कोटा की 5 में से 4 भाजपा, 1 कांग्रेस जीती। बारां में 2 भाजपा और 2 निर्दलीय जीते। झालावाड़ की सभी 5 पर भाजपा जीती। बूंदी में 3 कांग्रेस और 1 भाजपा को मिली।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story