भारत
बिना पुलिस की इजाजत के धार्मिक रैली निकालना पड़ा भारी, हुआ ये एक्शन
jantaserishta.com
29 March 2023 10:16 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में पुलिस की बिना परमिशन के धार्मिक रैली निकालना 8 लड़कों पर भारी पड़ गया। पुलिस लाइन पर धारा 144 के उल्लंघन करने की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार शाम की है, जिस पर पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना एक्सप्रेस वे इलाके में आने वाले गांव छपरोली और वाजिदपुर में किराए के मकान में रहने वाले 8 से 10 युवकों ने रविवार को रैली निकाली थी। यह रैली बाइक पर निकाली गई थी। हाथ में तिरंगा लेकर और धार्मिक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो को देखकर पुलिस से 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले में पुलिस कांस्टेबल अनुपम वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रैली निकालने वाले रवि सिंह, प्रदीप, रवि कुमार, राज, प्रिंस, सचिन, आयुष और रोहन के खिलाफ जिले में लगी हुई धारा 144 का उल्लंघन करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो से पहचान कर और लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसधार्मिक रैलीधारा 144noidanoida newsnoida policereligious rallysection 144
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





