भारत

मौत का बहाना बनाकर छुट्टी लेना पड़ा भारी, शिक्षक का झूठ पकड़ा गया

jantaserishta.com
4 Dec 2024 9:29 AM IST
मौत का बहाना बनाकर छुट्टी लेना पड़ा भारी, शिक्षक का झूठ पकड़ा गया
x
सांकेतिक तस्वीर
सुनकर आप हो जाएंगे शॉक!
रीवा: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सरकारी प्राथमिक विद्यालय चिगिरका टोला के शिक्षक हीरालाल पटेल ने छुट्टी लेने के लिए कक्षा 3 के एक जिंदा छात्र को मृत बता दिया. उन्होंने स्कूल के रजिस्टर में लीव लिखा और साथ में लिखा, 'मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, छात्र जितेंद्र कोरी के निधन के कारण उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा हूं.'
लेकिन जब यह जानकारी छात्र के परिजनों तक पहुंची तो वे हैरान रह गए क्योंकि छात्र जितेंद्र कोरी पूरी तरह स्वस्थ था. उसके पिता रामसरोज कोरी ने शिक्षक के खिलाफ नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई और इस हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
मामला जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत शिक्षक को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए. डीपीसी सुदामा लाल गुप्ता को मामले की पूरी जांच सौंपी गई है. कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक की यह हरकत बेहद गंभीर है. एक जिंदा छात्र को मृत बताकर छुट्टी लेना सरकारी कामकाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है. शिक्षक पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story