भारत

नुपूर शर्मा का समर्थन करना पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ ये...

jantaserishta.com
23 July 2022 12:23 PM IST
नुपूर शर्मा का समर्थन करना पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहने वाले एक निवासी को अज्ञात बदमाशों से जान से मारने की धमकी मिली है। उसके फ्लैट और बिल्डिंग के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर ने पहले नुपूर शर्मा का समर्थन किया था और उदयपुर में हुई हत्या का विरोध किया था। हाथ से लिखे पोस्टर में कहा गया है कि बिल्डर के साथ भी वही होगा जो दर्जी कन्हैया लाल के साथ हुआ था। बता दें कि कन्हैया लाल की उदयपुर में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने निवासी को सुरक्षा प्रदान की है और जांच जारी है। लोनी के सर्कल ऑफिसर रजनीश कुमार उपाध्याय ने कहा, 'हमें बुधवार सुबह करीब 10 बजे तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर का फोन आया। बिल्डिंग के मेन गेट पर दो गार्ड तैनात किए गए हैं। यहां सीसीटीवी नहीं लगा है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे कोई तीसरी मंजिल पर पहुंचा और बिना किसी को दिखाई दिए पोस्टर चिपकाकर चला गया। साथ ही बिल्डिंग के मेन गेट पर भी वही पोस्टर चिपकाए गए थे।'
आगे की जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर पहले कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। उपाध्याय ने आगे कहा, उसने पहले जान से मारने की धमकी का हवाला देते हुए सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उसके दावे बेबुनियाद निकले थे। अब हमने उसे सुरक्षा प्रदान कर दी है और भारतीय दंड संहिता की धारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story