Top News

उधार रुपये नहीं देना पड़ा भारी, गुस्से में युवक का काटा कान, फिर…

jantaserishta.com
4 Dec 2023 2:05 PM IST
उधार रुपये नहीं देना पड़ा भारी, गुस्से में युवक का काटा कान, फिर…
x

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने दूसरे लड़के से 2 हजार रुपये उधार मांगे. जब रुपये देने से मना कर दिया तो नाराज युवक ने दांतों से उसका कान काट लिया. इसके बाद वह धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. पीड़ित युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. उसके दोस्तों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी कर उसके कान को जोड़ा गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, कानपुर में बाबूपुरवा के रहने वाले मिलन गुप्ता का आरोप है कि 2 दिसंबर को वह एक होटल पर चाय पी रहा था. उसी दौरान शुभम नाम का लड़का आया और दो हजार रुपये उधार मांगने लगा. वह पूर्व से परिचित था. इस पर जब उससे कहा कि अभी मेरे पास रुपये नहीं हैं. इस पर वह जिद करने लगा. इसके बाद उससे बहस हो गई. इस दौरान वह मारपीट करने लगा. उसने अपने दांतों से काम काट दिया और धमकी देते हुए मौके से भाग गया.

इस दौरान मिलन लहूलुहान हो गया. इस बात की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मिलन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर काम को जोड़ा. मिलन गुप्ता ने बाबूपुरवा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. घटना को लेकर एसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि मिलन गुप्ता की शुभम से पैसे को लेकर लड़ाई हो गई थी, तभी शुभम ने उसका कान काट लिया. एफआईआर दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story