भारत

VIDEO बनाना पड़ा भारी, गए जेल, पुलिस बैरिकेड...जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Jan 2023 9:03 AM IST
VIDEO बनाना पड़ा भारी, गए जेल, पुलिस बैरिकेड...जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इंस्टाग्राम रील्स बनाने में लोग इतने डूब जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि वे सही कर रहे हैं या गलत.
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम रील्स बनाने में लोग इतने डूब जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि वे सही कर रहे हैं या गलत. अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है कि जिसमें इंस्टाग्राम रील्स बनाने के कारण दो युवकों को जेल की हवा खानी पड़ गई. पुलिस ने रील्स वायरल होने के बाद उसमें दिखाई दे रहे युवकों को पकड़ा है.
दरअसल, गाजियाबाद में दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर रील्स वायरल हो रहा थी. रील्स में दो युवक पुलिस बैरिकेड को आगे पीछे धकेल कर नाचते हुए दिखाई दे रहा है. उसके पास ही वैगनआर कार खड़ी नजर आ रही है जो गाने की धुन पर हिलती दिख रही है.
देखते ही देखते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई और पुलिस के पास भी पहुंची थी. तभी से पुलिस इस रील्स में दिखाई दे रहे युवकों को पहचान करने में जुटी हुई थी. जांच में पता चला कि वीडियो गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र का है. कवि नगर पुलिस ने जांच की और दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
मामले पर कवि नगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस के बैरिकेड्स को आगे-पीछे वाली रील्स वायरल हुई थी. रील्स में दिखाई दे रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story