भारत

शिकार करना पड़ा भारी, गोली के कारण गई एक जान, मचा कोहराम

jantaserishta.com
22 Dec 2022 12:38 PM IST
शिकार करना पड़ा भारी, गोली के कारण गई एक जान, मचा कोहराम
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

चार दोस्त जंगली सूअर का शिकार करने गए थे.
नई दिल्ली: पुलिस ने बताया कि राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बुधवार को जंगली सूअर के शिकार के दौरान एक दोस्त द्वारा कथित रूप से गोली चलाने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि चार दोस्त जंगली सूअर का शिकार करने गए थे. इस दौरान अरविंद (20) की बंदूक से निकली गोली से अरविंद मीणा (19) की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
गलती से गोली चलने और हत्या का ये कोई पहला मामल नहीं है बल्कि ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं. इधर दो दिन पहले लखनऊ में बारात के दौरान पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश हुई. इस बीच गोली पिस्तौल में फंस गई. इसे ठीक करने के लिए पिस्तौल नीचे पटकी, तो गोली चल गई और एक युवक की मौत हो गई.
इसके अलावा हाल में यूपी में फर्रुखाबाद में हत्या की कोशिश में गलती से एक अन्य की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. यहां एक रिटायर्ड फौजी ने बेटे की ससुरालवालों से विवाद के दौरान डबल बैरल बंदूक से फायरिंग की. इसमें पहली गोली गलती से उसकी पत्नी को ही लग गई. इसके बाद उसने अपनी समधन को गोली मारी. वो यहीं नहीं रुका, गोली मारने के बाद उसने बहू पर हथौड़े से हमला किया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
गौरतलब है कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी कॉलोनी में पूर्व सैनिक शिव शंकर का बहू काजल से विवाद चल रहा है. सोमवार को काजल अपनी मां सरिता के साथ ससुराल पहुंची. यहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद गुस्साए ससुर ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story