भारत

चोरी करने जाना पड़ा भारी, एक दो नहीं 4 ने तोड़ा दम, फैली सनसनी

jantaserishta.com
27 Jan 2023 3:08 PM IST
चोरी करने जाना पड़ा भारी, एक दो नहीं 4 ने तोड़ा दम, फैली सनसनी
x
बंद पड़ी कोयला खदान में कबाड़ चोरी करने घुसा.
शहडोल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बंद पड़ी कोयला खदान से चोरी की कोशिश करना चार चोरों के लिए महंगा पड़ गया, क्योंकि उन सभी की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनपुरी में एसईसीएल की कोयला खदान बंद है और वहां बीती रात कुछ लोग लोहे का सामान चुराने की नीयत से घुसे थे। उनका एक साथी बाहर था, जबकि चार लोग अंदर की तरफ प्रवेश कर गए। जब वे काफी समय तक बाहर नहीं निकले तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
शहडोल की जिलाधिकारी वंदना वैद्य ने बताया है कि, बीती रात को लगभग पौने बारह बजे उन्हें कुछ लोगों के खदान में फंसे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर वे स्वयं और पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य अमले के साथ मौके पर पहुंची और वहां एसईसीएल के महाप्रबंधक भी आ गए।
यह खदान बंद है। चोरी की नीयत से घुसे लोगों का एक साथी बाहर था और उसी ने बताया कि यह लोग सब्बल से तोड़कर अंदर घुसे हैं और बाहर नहीं निकले। सुबह लगभग चार बजे तक राहत और बचाव कार्य चला और चारों को बाहर निकाला गया, अस्पताल ले जाए जाने पर उनकी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story