भारत
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा महंगा, एक बाइक पर 6 लोग
jantaserishta.com
6 Aug 2026 3:48 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गांधी रोड पर एक ही बाइक पर छह लोग सवार होकर न सिर्फ फर्राटा भरते दिखे, बल्कि बीच सड़क खतरनाक स्टंट भी करते रहे. किसी राहगीर ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और बाइक नंबर के आधार पर वाहन मालिक तक पहुंचकर 6,500 का चालान काट दिया.
ये मामला ग्वालियर के गांधी रोड का है. यहां का जो वीडियो सामने आया, उसे देखकर लोग पहले हैरान हुए, फिर मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे. एक बाइक पर छह लोग सवार थे और सड़क पर स्टंट करते हुए निकल रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर से मालिक तक पहुंचकर 6,500 का चालान काट दिया.
दो पहिए... एक इंजन... और क्षमता सिर्फ दो लोगों की. लेकिन ग्वालियर की सड़क पर एक बाइक पर छह लोग सवार थे. बाइक पर बैठे युवकों को शायद इस बात की भी चिंता नहीं थी कि सड़क पर दूसरे लोग भी चल रहे हैं. वीडियो में वे बेफिक्र होकर स्टंट करते नजर आए. कभी संतुलन बिगड़ने की नौबत... तो कभी तेज रफ्तार में करतब. राहगीरों की नजर जैसे ही इस नजारे पर पड़ी... मोबाइल कैमरे ऑन हो गए. कुछ ही मिनटों में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
अब यह ट्रैफिक पुलिस के लिए सबूत बन चुका था. ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो को देखा. बाइक का नंबर ट्रेस कियाय और जांच शुरू कर दी. पता चला कि बाइक मुरैना जिले के दिमनी निवासी आशीष के नाम पर है. वाहन मालिक को बुलाया गया. पूछताछ हुई. और फिर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6,500 का चालान काट दिया गया. ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी भी दी कि अगली बार ऐसी लापरवाही महंगी पड़ सकती है.
ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने कहा कि ओवरलोडिंग और स्टंट सिर्फ नियम तोड़ना नहीं है... यह अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क को रील बनाने या करतब दिखाने का मंच न बनाएं. कुछ सेकंड का रोमांच पूरी जिंदगी का हादसा बन सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





