भारत

डांस करना पड़ा भारी, ऐसे चली गई एक जान

jantaserishta.com
14 Jun 2022 1:07 PM IST
डांस करना पड़ा भारी, ऐसे चली गई एक जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति का बारात में नर्तकियों के साथ डांस करते और स्टंट के दौरान गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना में नाच रहे व्यक्ति की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक के भाई प्रमोद गिरी ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की.

गौरतलब है कि देवरिया जिले के थाना भटनी के ग्राम चंदौली से 11 जून को मान सिंह के बेटे की बारात भाटपाररानी के बंगरा बाज़ार गयी थी. यहां पर एक तरफ द्वारपूजा की रश्म चल रही थी तो दूसरी तरफ कुछ बाराती नाश्ता करने में लगे थे लेकिन दरवाजे पर ही कुछ युवा व अन्य बाराती, आर्केस्ट्रा में नाच रहे थे.
इस दौरान 50 साल के राम निवास गिरी पिकप गाड़ी पर चढ़कर नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगाने लगे. यह सिलसिला चल ही रहा था और वह पिकप गाड़ी में लोहे के रॉड को पकड़कर बार-बार लटक कर स्टंट कर रहे थे. तभी अचानक उनका हाथ छूट गया और नीचे जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story