भारत

बर्थडे सेलिब्रेशन करना पड़ा भारी, दिल दहला देगा ये वीडियो

jantaserishta.com
13 April 2022 5:29 PM IST
बर्थडे सेलिब्रेशन करना पड़ा भारी, दिल दहला देगा ये वीडियो
x
वीडियो वायरल।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में बर्थडे सेलिब्रेशन करना एक बर्थडे बॉय को महंगा पड़ गया. वह हादसे का शिकार हो गया. बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान उसके दोस्तो ने ऐसा कुछ किया वह आग की चपेट में आ गया और झुलस गया. बर्थडे बॉय का नाम राहुल है. यह घटना अंबरनाथ के बुवापाड़ा इलाके की बताई जा रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है.

राहुल के बर्थडे की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं. उसके बर्थडे को लेकर उसके दोस्त भी खासा उत्साहित थे. खुद राहुल भी अच्छे से तैयार हुआ था. उसने बर्थडे कैप लगाई हुई, जो उसे किंग जैसा लुक दे रही थी. सजावटी फुलझड़ियों वाला केक मंगवाया गया था. उधर, उसके दोस्ते ने अंडे और आटे को अपने हाथों में छुपा रखा था ताकि जैसे ही राहुल अपना केक काटे वैसे ही उसके ऊपर अंडे और आटा डाला जाए.
वायरल वीडियो में दिखता है कि बर्थडे बॉय राहुल के पास खड़ा लड़का केक में लगी फुलझड़ी को माचिस से जलाता. फुलझड़ी तेजी से जलने लगती है. वही लड़का राहुल के हाथ में लगी फुलझड़ी को भी जलाता है. इस दौरान राहुल के दोस्त हो-हल्ला मचाते हैं. इतने में राहुल के पीछे खड़े लड़ने ने उसके सिर पर अंडा फोड़ देता है, तो वहीं, उसके सामने खड़ा लड़का भी उस पर फेंक कर अंडा मारता है.
जब राहुल अपने सिर पर गिरे अंडे को साफ करने के लिए अपना सिर झुकाता है, तो एक लड़का उसके ऊपर थैली में भरे आटे को डाल देता है. और फिर वो हुआ जिसके बारे में किसकी ने नहीं सोचा था. केक में जल रही फुलझड़ी पर आटा गिरते ही आग तेजी से भड़क गई और राहुल आग की चपेट में आ जाता. यह देख मौके पर मौजूद राहुल के दोस्तों के होश उड़ गए. पूरा का माहौल, जो अब तक शोर-शराबे से भरा हुआ था. अब वहां सन्नाटा पसर गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story