भारत

अगर ऐसा माहौल होता, तो मैं एक स्टार्टअप उद्यमी बन गया होता: अमिताभ कांत

jantaserishta.com
21 May 2024 6:00 PM IST
अगर ऐसा माहौल होता, तो मैं एक स्टार्टअप उद्यमी बन गया होता: अमिताभ कांत
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि अगर उनके समय में ऐसा माहौल होता, तो मैं आईएएस की परीक्षा में बैठने की बजाय स्टार्टअप उद्यमी बन गया होता।
राष्ट्रीय राजधानी में एक 'विशेष संपर्क अभियान' कार्यक्रम में आईएएनएस से बात करते हुए कांत ने कहा कि पीएम मोदी सरकार ने पिछले दशक में सबसे बड़ी बात यह की कि इसने स्टार्टअप के लिए नियमों और विनियमों में ढील दी, ताकि वे आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा, "स्टार्टअप इंडिया को 16 जनवरी 2016 को पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। तब से, भारत ने 1 लाख 30 हजार से अधिक स्टार्टअप, 115 से अधिक यूनिकॉर्न और 350 बिलियन डॉलर मूल्य के कारोबार के विकास को देखा है।"
कांत कहा कि पिछले एक दशक में जो बदलाव आया है, उसे हासिल करने में लगभग 50 साल लग सकते थे, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों के कारण यह दस वर्षों में संभव हो गया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत का पिछला दशक जबरदस्त तकनीकी नवाचार और परिवर्तन का रहा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story