भारत

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, विपक्ष को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
11 Jun 2023 9:19 AM IST
प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, विपक्ष को लेकर कही ये बात
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विपक्षी एकता को लेकर किए जा रहे प्रयास पर शनिवार को जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि चाय पीने, प्रेस कांफ्रेंस करने से अगर विपक्ष मजबूत हो जाता तो 20 साल पहले ही विपक्ष मजबूत हो गया होता। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने विपक्षी एकता पर सियासी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज राजद के जीरो एमपी हैं और वे देश का प्रधानमंत्री तय कर रहे हैं। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो पूरे देश की अलग-अलग पार्टियों को एकत्रित करने में लगा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले दिनों ममता बनर्जी से मिले। उन्होंने सवाल किया कि क्या ममता बनर्जी लालू और नीतीश कुमार को पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए सीट देने को तैयार हो गई हैं? क्या लालू और नीतीश बिहार में टीएमसी को एक भी सीट देने के लिए तैयार हो गए हैं? किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को कौन पूछता है। वह हाल ही में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से मिलने गए। अखिलेश की समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में 5 सीटें और 2019 में भी 5 सीटें मिलीं। हालांकि, वे बात ऐसे कर रहे हैं जैसे पांच सौ एमपी इन्हीं के पास हैं।
उन्होंने कहा कि आज ये भाजपा की बी टीम हैं, क्योंकि ये अपनी दुकान चला रहे हैं। ये सिर्फ अपनी-अपनी डफली बजाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग घर से निकलकर 5 किलोमीटर चल नहीं सकते, कोई दौरा नहीं कर सकते, कोई काम नहीं कर सकते, ये राजनीति क्या करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story