भारत

BJP: दो दिन पहले ही दिया था राज्यपाल पद से इस्तीफा, अब भाजपा में शामिल हुईं तमिलिसाई सौंदरराजन

jantaserishta.com
20 March 2024 1:51 PM IST
BJP: दो दिन पहले ही दिया था राज्यपाल पद से इस्तीफा, अब भाजपा में शामिल हुईं तमिलिसाई सौंदरराजन
x
नई दिल्ली: तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से दो दिन पहले इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सौंदरराजन ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया था।
उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया था। ऐसे में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनने से पहले भाजपा की तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष थीं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमारी अनंतन की बेटी हैं, जो कि पूर्व सांसद हैं।
2019 में उन्होंने थूथुकुडी लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था और कनिमोझी करुणानिधि से हार गई थी। तमिलिसाई सौंदरराजन के इस्तीफे के साथ ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द किसी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। ऐसे में उन्होंने आज भाजपा का दामन थाम लिया। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि वह बीजेपी के टिकट पर दक्षिण चेन्नई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story