भारत

फेल हुई थी कई विषयों में, सदमे में कॉलेज छात्रा ने दी जान

Nilmani Pal
7 Oct 2023 9:10 AM GMT
फेल हुई थी कई विषयों में, सदमे में कॉलेज छात्रा ने दी जान
x
देखें वीडियो

बिहार। लखीसराय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी कर लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि छात्रा संजना लखीसराय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सत्र 2022-26 में सिविल ट्रेड से पढ़ाई कर रही थी।

इस मामले में प्राचार्य विमलेश कुमार का कहना है कि छात्रा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कई विषयों में फेल कर गई थी। अभिभावक की डांट के कारण वह सदमे में चली गई थी और इस कारण शनिवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली है। वह वैशाली की रहने वाली थी। प्राचार्य ने आगे यह भी बताया कि कॉलेज में अभी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। संजना के साथ उसकी रिश्ते की एक बहन मुस्कान कुमारी भी इसी कॉलेज में अध्ययनरत है। उसी ने पूरे घटना की जानकारी को परिजनों को दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य ने लखीसराय के जिलाधिकारी, एसपी एवं हली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राएं हंगामा करने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस जब कॉलेज पहुंची तो छात्रों ने उस पर पथराव कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में पढ़ाई नहीं होती है। इस कारण परिणाम अच्छा नहीं आया है।


Next Story