भारत

करने आए थे मर्डर, युवक और उसके दोस्त नहीं डरे, अपराधी को दबोचा

jantaserishta.com
3 Feb 2025 10:12 AM IST
करने आए थे मर्डर, युवक और उसके दोस्त नहीं डरे, अपराधी को दबोचा
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, यहां पर दो अपराधियों ने युवक की हत्या करने के इरादे से तलवार से हमला कर दिया और फायरिंग भी कर दी. लेकिन युवक और उसके दोस्तों ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधी को पटक दिया और हथियार भी छीन लिया. इसके बाद उसने अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, 4 महीने पूर्व रोहित गुप्ता के घर मिस्टी और पीयूष यादव ने मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में दोनों को जेल जाना पड़ा था. वहीं, 2 दिन पूर्व मिस्टी और पीयूष जमानत पर छूट कर आए और उन्होंने बदले की भावना से प्रेरित होकर रोहित गुप्ता और उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी.
वहीं, धमकी की बात सुनकर वह दोनों से बात करने गया, जहां दोनों ने उस पर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी और तलवार से भी हमला किया. हालांकि, निशाना चूक गया और मौका पाते ही रोहित गुप्ता और अन्य ने दोनों को पटक कर उनसे हथियार छीन लिया और पुलिस बुला ली. फिलहाल पीयूष यादव को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है और मिस्टी की तलाश में छापेमारी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story