भारत

पत्नी को मनाने के लिए छुट्टी मांगी थी, अब हुआ ये...

jantaserishta.com
24 Aug 2022 8:23 AM IST
पत्नी को मनाने के लिए छुट्टी मांगी थी, अब हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: कानपुर में अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए एक शख्स ने छुट्टी मांगी थी. दरअसल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी शमशाद को अपनी पत्नी शाहजहां को मनाने के लिए 3 दिन की छुट्टी तो मिल गई थी लेकिन अब उसी विभाग में उनकी नौकरी पर संकट आ गया है.

इसका कारण ये है कि शमशाद की नौकरी 2007 से हाई कोर्ट के स्टे पर चल रही थी. शमशाद को नौकरी अपने पिता की जगह साल 2014 में अनुकंपा के आधार पर मिली थी. उनकी जन्मतिथि 8 नंबवर 1967 थी लेकिन विभाग में उनकी जन्म तिथि को लेकर कुछ ऑब्जेक्शन था.
इस पर जब एंटी करप्शन विभाग ने जांच की तो रिपोर्ट शमशाद के खिलाफ थी जिस पर 2007 में शमशाद ने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था. इस दौरान ना शमशाद ने और ना ही उनके विभाग ने हाईकोर्ट के आर्डर पर ध्यान दिया.
इसका नतीजा यह हुआ कि जुलाई के अंतिम दिनों में शमशाद के मामले में स्टे आर्डर को हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया. हालांकि कानपुर के शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है उनके पास इस तरह का कोई आदेश अभी नहीं आया है. उन्होंने कहा, हाई कोर्ट का आदेश सीधे शिक्षा मुख्यालय जाता है और वहां से फिर हमारे पास आएगा.
अधिकारी ने कहा जो आदेश आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले पर शमशाद का कहना है हम कोर्ट का आदेश मानने वाले हैं जो भी आदेश आएगा उसका पालन करेंगे.
उन्होंने कहा, हम अपने वकील अमित सक्सेना के संपर्क में हैं, आदेश मिलते ही हाई कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल करेंगे. वैसे शमशाद ने अपना दर्द बयान करते हुए यह भी आरोप लगाया कि जो गलती उन्होंने कभी की ही नहीं उसकी भी सजा उन्हें मिल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story