भारत

अफसरों की आईडी हैक होने से बिजली विभाग में मचा हड़कंप, बिलिंग में बड़ी गड़बड़ी

Nil dhankar
19 Sept 2025 7:41 AM IST
अफसरों की आईडी हैक होने से बिजली विभाग में मचा हड़कंप, बिलिंग में बड़ी गड़बड़ी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बिजली निगम में गुरुवार को देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी हैकर ने परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंताओं की आईडी हैककर ली। हैकर ने परीक्षण खंड में लंबित 3037 मीटर की जांच रिपोर्ट को स्वीकृत भी कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने कहा कि एक्सपर्ट की जांच के बाद दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कराया जाएगा। गोरखपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ कार्यदाई संस्था पुराने मीटर की सिलिंग रिपोर्ट परीक्षण खंड में जमा करती है। यदि सिलिंग रिपोर्ट में नो डिस्प्ले या रीडिंग में गड़बड़ी की आशंका होती है तो बिजली निगम सिलिंग स्लिप को रिजेक्ट कर देता है और फिर परीक्षण खंड पुराने मीटर की जांच कर मीटर में मौजूद डेटा को निकाल कर क्यूसी 3 की रिपोर्ट लगाता है। इसके बाद उपभोक्ता की बिलिंग शुरू होती है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया और कुशीनगर जिले में बिजली निगम के परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंताओं की लागिन आईडी किसी अज्ञात ने हैक कर ली। बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे के बीच गोरखपुर जिले के डब्लूएफएम प्रणाली में कुल 3,755 पूर्व अस्वीकृत क्यूसी 3 मामलों को स्वीकृत कर दिया गया। गुरुवार देर शाम जब अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो महकमे में हड़कंप मच गया।

बिजली निगम के अधिकारियों को कहना है कि विद्युत परीक्षण खंड के किसी भी अधिशासी अभियंता ने इस अवधि के दौरान अपने डब्लू एफएम क्रेडेंशियल्स में लॉग इन नहीं किया था, जिससे तकनीकी रूप से यह असंभव हो जाता है कि ये अनुमोदन प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा किए गए हों। आशंका जताई जा रही है कि इससे जीनस कंपनी के द्वारा अनधिकृत हेरफेर और डेटा सुरक्षा एवं सिस्टम से खिलवाड़ किया गया है।

Next Story