
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
6 हजार से ज्यादा बार कोशिश की.
नई दिल्ली: दिल्ली में एम्स अस्पताल के सर्वर को निशाना बनाने के बाद अब साइबर अपराधियों ने अब ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के सर्वर को हैक करने की कोशिश की है. साइबर अपराधियों ने यह कोशिश 30 नवंबर को की थी. हैरान करने वाली बात ये है कि आईसीएमआर सर्वर को हैक करने के लिए अपराधियों ने एक या दो बार नहीं बल्कि 6 हजार से ज्यादा बार कोशिश की. हालांकि, हैकर्स अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए.
आईसीएमआर के सर्वर पर लगातार हमलों के बावजूद हैकर्स उसे हैक नहीं कर पाए. सूत्रों की मानें तो आईसीएमआर के सर्वर को हैक करने की कोशिश हॉन्ग कॉन्ग के एक ब्लैक लिस्टेड आईपीए एड्रेस 103.152.220.133. से की गई है. फिलहाल हैकिंग के इस मामले में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर रहा है.
23 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उस समय खलबली मच गई थी, जब उसका सर्वर 9 घंटों तक डाउन रहा. एम्स अधिकारियों ने अपने बयान में कहा था कि साइबर अपराधियों ने एम्स के सर्वर पर अटैक किया, जिस वजह से सर्वर पूरी तरह डाउन हो गया.
इसके बाद 2 दिसंबर को अस्पताल के पांच मुख्य सर्वर पर भी फिर साइबर अटैक हुआ. इन साइबर हमलों को लेकर आशंका जताई गई कि यह चीनी हैकरों ने किया है.
अभी दिल्ली एम्स का मसला चल ही रहा था कि चार दिसंबर को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से भी साइबर अटैक की खबरें सामने आईं. हालांकि, यह दिल्ली एम्स की तरह गंभीर अटैक नहीं था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





