भारत

हाथी मेरे साथी: निकाला कीचड़ में फंसे ट्रक को, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
25 Sept 2022 9:46 AM IST
हाथी मेरे साथी: निकाला कीचड़ में फंसे ट्रक को, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ट्रकों के कीचड़ में फंसने के बाद क्रेन की जगह एक हाथी ने अपनी ताकत से उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया. घटना भटौआ गांव की है जहां अमृतसर से नांदेड़ जा रहा एक जत्था रुका था.
जब यह जत्था वहां से निकला तो लगातार हो रही बारिश के कारण सूखी मिट्टी कीचड़ में बदल गई लिहाजा ट्रक उस कीचड़ में फंस गया. लोगों ने धक्का देकर उसे कीचड़ से निकालने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
इसके बाद एक महावत ने हाथी से ट्रक को धक्का दिलवाया. हाथी की ताकत से ट्रक गीली मिट्टी से बाहर निकल गया. दरअसल सिख समुदाय का एक जत्था अमृतसर से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहा था. इसी दौरान यह जत्था कोलारस के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार के यहां रुका हुआ था.
जत्थे में शामिल गुरुदेव सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उनके जत्थे में शामिल ट्रकों को कच्चे रास्ते पर खड़ा करना पड़ा था. अचानक हुई तेज बारिश के चलते मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई ,जिससे कई ट्रक मिट्टी में फंस गए थे.
ट्रकों को निकालने के लिए जत्थे में शामिल सिख समाज के लोग प्रयास कर रहे थे. जत्थे में शामिल हाथी ने भी सहयोग किया और मिट्टी में फंसे 3 ट्रकों को उसने अपनी ताकत से कीचड़ से बाहर निकाल दिया.
उसके महवात ने कहा कि हाथी बहुत बुद्धिमान है और उसे ऐसे कामों में मजा आता है. सिख जत्थे के साथ हाथी अमृतसर से ही साथ आया है, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले दशहरा के पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होगा. इस जत्थे में सात घोड़े भी शामिल हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story