भारत
जिम ट्रेनर की गंदी करतूत, अब पुलिस करेगी आरोपी का तगड़ा इलाज
jantaserishta.com
1 Jan 2026 11:17 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक जिम ट्रेनर को एक छात्रा को फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पकड़ा गया है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जिम ट्रेनर पर कार्रवाई शुरू कर दी.
एजेंसी के अनुसार, यह पूरा मामला क्लेमेंट टाउन इलाके का है. यहां पीड़ित छात्रा एक जिम में जाती थी. उस जिम में 31 साल का नदीम अंसारी ट्रेनर था, जो वहां आने वालों को एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कराता था. पीड़ित छात्रा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि वह इस जिम में पिछले 10-15 दिनों से जा रही थी. इस दौरान ट्रेनर ने उसका मोबाइल नंबर लिया और वह मैसेज भेजने लगा. धीरे-धीरे ट्रेनर ने उसे अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया, जिसे देख वह सन्न रह गई.
शिकायत में छात्रा ने आगे कहा कि उसने यह बात अपने घर में बताई और अपने भाइयों के साथ जाकर ट्रेनर से बात की. इस दौरान ट्रेनर ने उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया. इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया.
इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





