भारत

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर्स ने थामा 'आप' का दामन

jantaserishta.com
26 Dec 2024 1:47 PM IST
अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर्स ने थामा आप का दामन
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर संगठन से जुड़े कई बॉडीबिल्डरों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा है।
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत खुशी है। तिलकराज, रोहित, अक्षय और उनके साथ लगभग 70 से 80 बॉडीबिल्डर और रेसलर्स आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, शरीर है तो जीवन है। अगर स्वस्थ नहीं होगा तो फिर सब चीज बेमानी हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि रोहित, तिलक राज, अक्षय और इन लोगों ने जिम के जरिए लोगों को स्वस्थ रखने के लिए और खुद इन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेसलिंग में कई बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब ये लोग बच्चों-युवाओं को ट्रेनिंग देते हैं और आम लोगों को भी स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग तरह से ट्रेनिंग देते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि यह लोग जिम मालिक के साथ भी जुड़े है। रोहित दलाल खुद जिम मालिक हैं और आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम ओनर्स आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि इससे एक तरफ आम आदमी पार्टी को चुनाव में भी मजबूती मिलेगी क्योंकि ये जुड़ेंगे तो इनके जिम आने वाले लोगों तक हमारी बात पहुंचेगी। इसके साथ ही केजरीवाल ने वादा किया कि सत्ता पर फिर काबिज होने के बाद वो पहलवानों और जिम मालिकों की परेशानियों को कम करने पर ध्यान देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story