भारत

जिम ट्रेनर गिरफ्तार, आरोपी बोला- बॉन्डेज सेक्स के दौरान हुई पत्नी की मौत, परिजन को भरोसा नहीं

jantaserishta.com
3 May 2025 3:54 PM IST
जिम ट्रेनर गिरफ्तार, आरोपी बोला- बॉन्डेज सेक्स के दौरान हुई पत्नी की मौत, परिजन को भरोसा नहीं
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
होसूर: तमिलनाडु के होसूर जिले से एक 34 वर्षीय जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया गया है. जिम ट्रेनर की गिरफ्तारी पत्नी की हत्या के आरोप में हुई है. हालांकि, आरोपी का कहना है कि पत्नी की मौत बॉन्डेज सेक्स के दौरान हुई. भास्कर एक जिम ट्रेनर है, जो चार जिम चलाता है. जबकि उसकी पत्नी शशिकला भी महिलाओं के लिए एक जिम चलाती थी. दंपति के चार साल और दो साल के बच्चे भी हैं.
बेंगलुरू में प्ले स्कूल चलाने के दौरान शशिकला को भास्कर से प्यार हो गया था. इसके बाद 2018 में उनकी शादी हो गई. शशिकला को भास्कर पर किसी और से संबंध होने का शक था, जिसके कारण अक्सर दोनों में बहस होती थी. 30 अप्रैल को भास्कर ने शशिकला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल टीम को बताया कि शशिकला की नाक से खून बहने लगा और वह सेक्स करते समय बेहोश हो गई थी.
हालांकि, डॉक्टरों ने शशिकला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद अस्पताल की टीम ने मामले की सूचना जिला सिपकोट पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की. पुलिस ने शशिकला की गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए. इसके बाद शव को जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया.
मामले में पूछताछ करने पर भास्कर ने पुलिस को बताया कि उसने और शशिकला ने शराब पी थी और फिर बॉन्डेज सेक्स किया. जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि शशिकला के पिता और रिश्तेदारों ने गिरफ्तारी के बाद भास्कर के दावे को मानने से इनकार कर दिया था. शशिकला के पिता अरुल ने कहा कि भास्कर ने 14 लाख रुपये दहेज लिया था और लगातार उससे लड़ता था.
दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. ऐसे में उसने हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसे अस्पताल ले गया और मुझे फोन करके कहा कि मेरी बेटी मर गई है. वह उसे पीटता था और हमने उसे पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराया था. इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story