भारत

जिम संचालक की मौत हुई, भाई ने कही यह बात

jantaserishta.com
2 July 2022 2:16 PM IST
जिम संचालक की मौत हुई, भाई ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मैनपुरी: मैनपुरी में 10 दिन पहले घायल हुए एक जिम संचालक की मौत हो गई है। उसके भाई ने आरोप लगाया है कि जिम संचालक को कुछ लोगों ने जुआ खेलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर उन्‍होंने उसे बुरी तरह मारा-पीटा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिम संचालक ने शुक्रवार को आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक दिन पहले ही जिम संचालक के भाई की तहरीर पर 5 नामजदों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की धाराओं में बेवर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील करने की कार्रवाई कर रही है।
एक जुलाई को बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर निवासी सौरव शुक्ला पुत्र अरविंद शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी थी कि उसका भाई लवी शुक्ला बेवर बस स्टैंड के निकट जिम चलाता है। 23 जून को कौशलेंद्र, सुनील पाल ने फोन करके उसके भाई को जुआ खेलने के लिए बुलाया। रात में जुआ खेलने के दौरान रवि शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी बागपुर, अमरेंद्र उर्फ रामू पुत्र अज्ञात निवासी बागपुर, सुनील पाल पुत्र रामअवतार निवासी गग्गरपुर, पंकज उर्फ विकास पुत्र मुकेश निवासी मुर्रा थाना छिबरामऊ अरविंद पुत्र राजकुमार निवासी बिलसड़ा ने लवी के साथ मारपीट की। जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई।
घायल लवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
लवी की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपियों पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, भोगांव


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story