भारत

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट वायरल! वादी महिलाएं सरेंडर करेंगी सीलबंद लिफाफा

jantaserishta.com
31 May 2022 9:56 AM IST
ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट वायरल! वादी महिलाएं सरेंडर करेंगी सीलबंद लिफाफा
x

लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक होने के मामले में आज चारों वादी महिलाएं अपना सीलबंद लिफाफा कोर्ट में सरेंडर करेंगी. एडवोकेट कमीशन की कार्यवाही वाला वीडियो-फोटो लीक होने के चलते आज चारों वादी महिलाएं, जिला जज की अदालत में जाकर अपना सीलबंद लिफाफा सरेंडर करेंगी.

आज (मंगलवार) लगभग 11:00 बजे चारों वादी महिलाएं, जिला जज की अदालत में जाकर सील पैक लिफाफा वापस करेंगी. कल शाम को चारों वादी महिलाएं सीता साहू, रेखा पाठक, लक्ष्मी देवी और मंजू व्यास को कोर्ट ने वीडियो फोटो का बंद लिफाफा सौंपा था. लिफाफा सौंपने के थोड़ी देर बाद ही वीडियो लीक हो गया था.
चारों वादी महिलाओं के मुताबिक, उनका सील पैक लिफाफा अभी तक खुला नहीं है लेकिन इसके बावजूद वीडियो लीक हुआ है, जिसकी वजह से वह अपना सील पैक लिफाफा जिस हालत में कोर्ट ने उन्हें सौंपा था, आज वापस करेंगी. मुस्लिम पक्ष की ओर से वीडियो लीक होने का मामला जिला जज की अदालत में उठाया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story