भारत

ज्ञानवापी मस्जिद: वजूखाना सील, कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ भी तैनात

jantaserishta.com
18 May 2022 12:27 PM IST
ज्ञानवापी मस्जिद: वजूखाना सील, कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ भी तैनात
x

वाराणसी: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को प्रशासन ने 9 ताले लगाकर सील कर दिया है. इसके साथ ही वजूखाने की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंप दी गई है. सीआरपीएफ के दो जवान 24 घंटे सील किए गए वजूखाने की रखवाली करेंगे. सीआरपीएफ के दोनों जवानों की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से चौबीसों घंटे लगी हुई.

यानी हर शिफ्ट में दो-दो जवान वहां मुस्तैदी से डटे रहेंगे ताकि शिवलिंग के उस स्थान को कोई नुकसान ना पहुंचाया जा सके. हर शिफ्ट में मंदिर सुरक्षा के प्रमुख डिप्टी एसपी रैंक के मंदिर सुरक्षा अधिकारी और सीआरपीएफ के कमांडेंट औचक निरीक्षण करेंगे और शिवलिंग के स्थान की सुरक्षा देखेंगे. कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
वाराणसी प्रशासन के मुताबिक, वजू के उस स्थान पर छोटा सरोवर है जिसे सील कर लिया गया है क्योंकि यह इलाका पहले से लोहे के बैरिकेड और जालों से घिरा हुआ है. यह वही स्थान है, जहां हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का दावा किया है. हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वजूखाने में शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story