अहम दिन: आज पेश होगी ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट, इन याचिकाओं पर भी सुनवाई

नई दिल्ली: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे (Gyanvapi Masjid Survey ) मामले में गुरुवार को एक बार फिर स्थानीय अदालत में सुनवाई होगी. इस मामले में मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा था और यह समय अब खत्म हो रहा है. गुरुवार को कोर्ट खुलने पर एडवोकेट कमिश्नर सर्वे रिपोर्ट जज के सामने पेश करेंगे और इसके अलावा दो अन्य याचिकाओं पर भी गुरुवार को स्थानीय अदालत में सुनवाई होनी है. असल में बुधवार को वाराणसी (Varanasi)में वकीलों की हड़ताल के कारण रिपोर्ट को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था. इसके साथ ही आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)भी ज्ञानवापी मामले में सुनवाई करेगा. मंगलवार को कोर्ट ने यूपी सरकार समेत सभी पक्ष को गुरुवार को अपना जबाव दाखिल करने का आदेश दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





