भारत

ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

jantaserishta.com
16 May 2022 12:38 PM IST
ज्ञानवापी मस्जिद: सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
x

नई दिल्ली: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर रोक की मांग वाली अर्जी पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच इसकी सुनवाई करेगी। पिछले सप्ताह ही अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे पर रोक का आदेश दिए जाने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी। इस पर अदालत ने कहा था कि हम इस मामले के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, ऐसे में बिना कुछ पढ़े कोई आदेश पारित नहीं कर सकते। चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने कहा था कि इसे हम लिस्ट कर सकते हैं औैर अगले सप्ताह मामले की सुनवाई करेंगे।



इस बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ और यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब मंगलवार को वाराणसी कोर्ट में इस सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वकील सोहनलाल ने दावा किया कि 'बाबा मिल गए' हैं। इसका अर्थ शिवलिंग मिलने से भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तालाब का पानी निकालकर तलाशी ली गई तो बाबा मिल गए। उन्होंने कहा, जिसकी नंदी प्रतीक्षा कर रहा था, वह पूरी हो गई। उस वक्त सब साफ हो गया, जब मस्जिद परिसर में हर-हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा। मस्जिद परिसर के सर्वे के दौरान सोहनलाल भी कोर्ट कमिश्नर के साथ मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि आज के दिन को हम बहुत बड़ा दिन मानते हैं। जैसे ही वह समय आया तो लोग नाचने लगे और मस्जिद में हर-हर महादेव गूंजने लगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी दीवार पर 75 फीट लंबा और 35 फीट चौड़ा मलबा है। अब हम अदालत से उसकी जांच की मांग करेंगे। गौरतलब है कि वाराणसी की कोर्ट ने 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। इसके अलावा कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को बदलने की मांग भी खारिज कर दी थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story