भारत

ज्ञानवापी मस्जिद का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
31 July 2023 12:08 PM IST
ज्ञानवापी मस्जिद का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा. सीएम योगी ने पूछा, त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, इस मामले में मुस्लिम पक्ष को आगे आना चाहिए और उन्हें कहना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है, उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो.
सीएम योगी ANI के पॉडकास्ट में अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा, ''ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा. भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वह देखे न. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखे. वहां ज्योतिर्लिंग हैं, देवप्रतिमाएं हैं. दीवारें चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं?'' उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से प्रस्ताव आना चाहिए, कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है, उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story