ज्ञानवापी केस: अब सोमवार को अगली सुनवाई करेगा वाराणसी जिला कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- शिवलिंग मिलने की बात अफवाह

नई दिल्ली: ज्ञानवापी मामले में अब 30 मई यानी सोमवार को जिला जज सुनवाई करेंगे. शुक्रवार को दोपहर दो बजे सुनवाई शुरू हुई. मुस्लिम पक्ष की ओर से अभय नाथ यादव और मुमताज ने दलीलें रखीं. इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील भी अपनी बात कहते रहे. इसके बाद जिला जज ने 30 मई सोमवार की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय कर दी. कोर्टरूम में दोनों पक्षों से 36 लोग मौजूद रहे. वर्शिप एक्ट का हवाला देते हुए मुस्लिम पक्ष ने कहा कि मामला सुनवाई के लायक ही नहीं है. मुस्लिम पक्ष ने कहा कि शिवलिंग को लेकर अफवाह फैलाई गई, यहां शिवलिंग है ही नहीं. मुस्लिम पक्ष के वकील ने ये भी कहा कि अफवाह से व्यवस्था पर असर पड़ रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





