भारत
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पिटाई का लगाया आरोप
jantaserishta.com
23 Aug 2025 12:00 PM IST

x
परिजनों के अनुसार, शराब की लत से परेशान था.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एसएएफ (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) के पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भिंड निवासी अजय भदौरिया के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मंदसौर में पदस्थ था।
परिजनों के अनुसार, अजय शराब की लत से परेशान था, इसलिए 23 जुलाई को उसे ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र स्थित मंथन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन, भर्ती के महज 24 घंटे के भीतर, 24 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अजय के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे पिटाई की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि केंद्र में अजय की बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई। उनका यह भी कहना है कि केंद्र के संचालक पोस्टमार्टम करवाने से बच रहे थे। लेकिन, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को अस्पताल ले जाकर पीएम करवाया गया।
वहीं, बिजौली थाना प्रभारी मनीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि मृतक अजय भदौरिया का करीब 10 दिन पहले एक्सीडेंट भी हुआ था और उसी के चलते उसे चोटें आई थीं। इसलिए पोस्टमार्टम में जो चोटों का जिक्र है, वह उस पुराने हादसे का भी परिणाम हो सकता है। फिर भी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के बाद अगर किसी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर, अजय के परिवारवालों का आरोप है कि अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, जबकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण "पिटाई" बताया गया है। वे दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
Tagsग्वालियरनशा मुक्ति केंद्रनशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौतGwaliorDe-addiction centresuspicious death of police constable admitted in de-addiction centre
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





