भारत
अयोध्या पहुंचे गुयाना के उप उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, दर्शन के साथ राम मंदिर परिसर का लेंगे जायजा
jantaserishta.com
21 Feb 2026 12:51 PM IST

x
अयोध्या: गुयाना के उप उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं। वह शनिवार सुबह 9:40 बजे निजी विमान से वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से राम मंदिर परिसर पहुंचे।
भारतीय मूल के डॉ. भरत जगदेव रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ मंदिर निर्माण का जायजा लेंगे। लगभग 3 घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहने के बाद डॉ. भरत जगदेव विमान से गुजरात के जामनगर रवाना हो जाएंगे।
डॉ. जगदेव के पूर्वज उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव पूरे ठाकुरैन से जुड़े थे। भारत दौरे पर आए डॉ. भरत जगदेव ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा लिया। भारत पहुंचने पर डॉ. जगदेव का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य स्वागत किया था।
डॉ. भरत जगदेव के दौरे को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित गुयाना और भारत के पारस्परिक संबंध को मजबूती प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. भरत जगदेव का जन्म 23 जनवरी 1964 को हुआ था। 2020 से राष्ट्रपति इरफान अली के प्रशासन में गुयाना के उपराष्ट्रपति के रूप में डॉ. भरत जगदेव कार्यरत हैं । इससे पहले डॉक्टर जगदेव 1997 से 1999 तक जेनेट जगन के राष्ट्रपति काल में भी इस पद पर थे। जगदेव ने 11 अगस्त 1999 से 3 दिसंबर 2011 तक गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है। 1999 में जेनेट जगन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति बने थे।
पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी/सिविक (पीपीपी/सी) के सदस्य जगदेव ने 1995 से 1999 तक वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। इसके बाद, 2001 और 2006 में भी चुनाव जीते। डॉ. जगदेव गुयाना के पहले और सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति थे, जिन्होंने गुयाना के संविधान में हस्ताक्षरित कार्यकाल सीमा के अनुसार पद त्याग दिया था।
Tagsअयोध्या पहुंचे गुयाना के उप उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेवअयोध्याGuyana's Vice President Dr. Bharat Jagdev reached AyodhyaAyodhya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





