भारत
इंडियाज गॉट लेटेंट मामला में 10 से ज्यादा लोगों को गुवाहाटी पुलिस का समन, जांच जारी
jantaserishta.com
14 Feb 2025 10:54 AM IST

x
गुवाहाटी: गुवाहाटी पुलिस ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े एक विवादित मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में करीब 10 से ज्यादा लोगों को समन भेजा है। सभी को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है।
गुवाहाटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 से ज्यादा लोगों को गुवाहाटी साइबर पुलिस स्टेशन में जाकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। पुलिस ने शो से जुड़े सभी व्यक्तियों को कुछ दिनों का समय दिया है ताकि वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जांच में सहयोग करें। गुवाहाटी पुलिस ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और इस मामले में सभी तथ्यों को खंगालने में जुट गई है।
इस मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच के लिए गुवाहाटी पुलिस की एक विशेष टीम बुधवार को ही मुंबई पहुंची। माना जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों की टीम शो से जुड़े विभिन्न पक्षों से जानकारी एकत्रित करने के लिए मुंबई में मौजूद है और जल्द ही अधिक सबूत और गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
इससे पहले, मुंबई पुलिस ने गुरुवार को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को थाने में तलब किया था। अभद्र कमेंट्स को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने गुरुवार को समय रैना को दूसरी बार समन भेजा था। साइबर सेल ने समय रैना को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना अमेरिका में हैं और वह 17 मार्च को देश लौटेंगे। वहीं, साइबर सेल ने समन भेजकर रैना को 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





